SBI में नौकरी के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, ऐसे करे अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (State Bank of India) में नौकरी के लिए आवेदन करने का आखरी मौका है

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (State Bank of India) में नौकरी के लिए आवेदन करने का आखरी मौका है बता दें कि SBI Bank की तरफ से 27 सितम्बर को जूनियर एसोसिएट (कस्टमर स्पोर्ट एंड सेल्स) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

कोई भी इच्छुक या उम्मीदवार व्यक्ति एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in, ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते है और जो भी व्यक्ति यहाँ नौकरी करने में इच्छुक है तो उसके लिए यह अच्छा मौका है बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में जूनियर एसोसिएट्स के 5008 खली पदों को भरा जायेगा। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 243 पद होंगे इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 1165 पद होंगे और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 490 पद होंगे इसके अलावा इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 743 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 467 पद शामिल हैं।

हम आवेदन फीस की बात करे तो OBC/ EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स की 750 रुपए, SC/ ST/ PwBD/ ESM/DESM के लिए आवेदन फीस में छूट दी गई है।

कैसे करे अप्लाई:

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करे जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा फिर उस पेज पर रजिस्टर करे और आवेदन करने के लिए लॉगिन करे फिर रजिस्टर करने के बाद आवेदन फॉर्म भरे और आवेदन फीस का भुगतान करे आवेदन फीस पे करने के बाद फॉर्म सबमिट करे और अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट भी ले ले।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: 1अक्टूबर से CNG की कीमत में भारी उछाल, होगी जेब ढीली

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!