AIIMS में निकली इन पदों पर 3 हजार से ज्यादा नौकरियां, सैलरी 75000, ऐसे करे अप्लाई
AIIMS दिल्ली के इन पद के लिए केवल आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – aiimsexams.ac.in।

देश में बहुत से लोग है जिन्हे सरकारी नौकरी कि तलाश है। ऐसे में अगर आप भी उसकी तलाश में है तो आपके लिए अच्छी खरब सामने आयी है जहां ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), दिल्ली द्वारा बहुत से पद पर भर्ती निकाली है। वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सारी डिटेल पता कर सकते हैं और आवेदन भी सीधा कर सकते हैं। ऐसे में इसका एप्लीकेशन लिंक खुल गया है और इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से ग्रुप B और C के कुल 3036 अलग-अलग पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी।
बता दें कि AIIMS दिल्ली के इन पद के लिए केवल आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है और ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – aiimsexams.ac.in। यहीं पे आप सारी जरूरी जानकारी इकट्ठी कर सकते हैं और फॉर्म भी भर सकते हैं। वही इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ही चुने गए कैंडिडेट्स की नियुक्ति इन 15 संस्थानों में कहीं भी हो सकती है। देखा जाए तो मोटे तौर पर कहें तो ये पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट्स हैं और ये हैं एम्स – बठिंडा, बिलासपुर, भोपाल, बीबीनगर, गुवाहाटी, जोधपुर, दिल्ली, देवघर, कल्याणी, पटना, रायबरेली, ऋषिकेश, मंगला गिरी, नागपुर और विजयपुर।
आगे बात करे तो इसके आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है जिसका डिटेल नोटिस में भी देखा जा सकता है। ऐसे में मोटे तौर पर 10वीं, 12वीं पास, डिप्लोमा लिए और BEE, BTECH किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ये क्लास और डिग्री मान्यता प्राप्त बोर्ड और यूनिवर्सिटी से लिए गए हों, ये जरूरी है। साथ ही इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा और सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसमे सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अगले चरण की परीक्षा यानी स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन वगैरह देंगे और उसके बाद अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
ये है लास्ट डेट, इतना लगेगा शुल्क
हालाँकि, AIIMS दिल्ली के इन पद पर अब आवेदन शुरू हो गए हैं और इन्हे अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2023 है। जिसमे आखिरी तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें। साथ ही आवेदन करने के लिए UR, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को भी 3000 रुपये शुल्क देना जरूरी होगा। साथ ही SC, ST को 2400 रुपये शुल्क देना होगा और पीएच कैटेगरी को इसमें कोई भी शुल्क नहीं देना है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










