4 हजार से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, मिलेगा इतना स्टाइपेंड
यदि आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन

यदि आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक और व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है वह सभी आधिकरिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। ध्यान रहे कि उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन केवल 23 जून तक या उससे पहले ही कर दें, जोकि इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि है। जानकारी दें कि इसके लिए शुल्क का भुगतान करने की लास्ट डेट 25 जून 2025 है। इस भर्ती अभियान के द्वारा कुल 4500 पदों को भरा जाएगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमे सेलेक्ट होने पर कितनी स्टाइपेंड मिलेगा। अगर इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इससे भिज्ञ होते हैं।
कितनी मिलेगा स्टाइपेंड
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली सुचना के अनुसार, इसमें सेलेक्ट होने पर 15000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
आवेदन करने की योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीवारों के पास भारत सरकार की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में डिग्री (ग्रेजुएट) और केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता जरुरी है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेस् की मिनिमम एज 20 साल और ज्यादातर 28 साल होनी चाहिए।
NATS पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
अधिक संबंधित विवरणों के लिए कैंडिडेट्स सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट देख सकते हैं।
क्या है आवदेन शुल्क?
इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान देना होगा। जिसके लिए आवेदन करने वाले PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹400/-+GST का भगतान भरना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / सभी महिला उम्मीदवारों / EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये+ GST है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये + GST है। भुगतान ऑनलाइन मोड द्वारा होगा।









