SBI में निकली हजारों पदों पर शुरू हुई भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब और देर करने का समय नहीं है. SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI jobs) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब और देर करने का समय नहीं है. SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर सभी पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 29 मई 2025 है. जो भी उम्मीदवार इस सरकारी बैंक नौकरी में मौजूद होना चाहते हैं, वह आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवेदन के लिए आपको SBI की वेबसाइट sbi.co.in और ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25 पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है. यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए खास है जो बैंकिंग सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार ने किसी मान्यता विश्वविद्यालय और संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया हो. यदि आपने मेडिकल, इंजीनियरिंग और CA की पढ़ाई की है, तो भी आप पात्र हैं. आवेदन के समय कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है.

उम्र सीमा की बात करें तो 21 से 30 वर्ष के बीच के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के मुताबिक शुरू होगी.

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि SC/ST/PH वर्ग के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है. फीस का भुगतान ऑनलाइन द्वारा हो सकता है.

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले ibpsonline.ibps.in/sbicboapr25/ SBI jobs पर जाएं.
होमपेज पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और अपनी सभी डिटेल दर्ज करें.
फिर अपनी फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें.
अब बाकी जरूरी सुचना भरें और एक बार फॉर्म को ध्यान से प्रिव्यू करें.
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
अंत में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सेव रखें.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!