UPSSSC ASO-ARO Recruitment 2026: यूपी में 929 पदों पर भर्ती
UPSSSC ASO-ARO Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है....

UPSSSC ASO-ARO Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 929 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन ये जल्द शुरू होने वाली है।
जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों द्वारा इस दिन से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है और उसी दिन तक आपको फीस भी जमा करनी होगी। अगर फॉर्म भरते समय कोई भी गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 18 मई 2026 तक वक्त दिया गया है। सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या हैं जरूरी शर्तें?
UPSSSC ASO-ARO Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उम्मीदवार ने प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET-2025) पास किया होना चाहिए। बिना PET पास किए कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकता। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के हिसाब से आयु में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों को चुना जाएगा वो ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, आखिरी चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, इसलिए अच्छे अंक लाने के लिए तैयारी पर आपको खास ध्यान देना जरूरी है।
बता दें कि आवेदन के समय उम्मीदवारों को फीस भी जमा करनी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है। अगर कोई अभ्यर्थी फीस जमा नहीं करता है, तो उसका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आप फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही से दें और समय पर फीस जमा करना बेहद जरूरी है।
बहरहाल, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की गलती न हो और आपका आवेदन आसानी से पूरा हो सके।
ये भी पढ़ें: Govt Jobs 2026: फ्रेशर्स के लिए टॉप 3 हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरियां









