इस संस्थान में जारी गेस्ट फैकल्टी के पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कब आयोजित होगा इंटरव्यू

Guest Faculty Jobs 2024: सांची बौद्ध- भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने गेस्ट फैकल्टी के पोस्ट पर वैकेंसी करने का फैसला

Guest Faculty Jobs 2024: सांची बौद्ध- भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने गेस्ट फैकल्टी के पोस्ट पर वैकेंसी करने का फैसला लिया है. जिसके लिए इंटरव्यू जल्द ही होंगे .

जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी न्यूज़ है. सांची बौद्ध- भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने गेस्ट फैकल्टी के पोस्ट पर भर्ती जारी की है.

​इन पोस्ट पर वैकेंसी के लिए जल्द इंटरव्यू का इंतेज़ाम किया जायेगा. यूनिवर्सिटी की तरफ से वैकेंसी के लिए इंटरव्यू का आयोजन 3 और 4 अप्रैल 2024 को किया जाएगा​.

इस वैकेंसी के लिए इंटरव्यू का आयोजन 3 अप्रैल 2024 को प्रात: 11 बजे से होगा. 3 को इंग्लिश, अल्टरनेटिव शिक्षा और होलिस्टिक डेवलपमेंट, बुद्धिस्ट फिलॉसफी, वैदिक स्टडी विषय के लिए इंटरव्यू करवाया गया है.

4 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से इंडियन पेंटिंग, इंडियन फिलॉसफी, योग व हिंदी जैसे विषय के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया है.

इंटरव्यू में जाते समय कैंडिडेट शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को अपने साथ अवश्य ले जाएं.

अधिक सुचना के लिए कैंडिडेट्स ऑफिसियल साइट sanchiuniv.edu.in की सहायता ले सकते हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!