नशे के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दी बहन, दादी समेत पूरे परिवार की हत्या, हुआ गिरफ्तार
पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, यह पूरी घटना पालम थाना क्षेत्र में आने वाले राजनगर पार्ट-2 की है।

पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, यह पूरी घटना पालम थाना क्षेत्र में आने वाले राजनगर पार्ट-2 की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने ही घर के चार लोगों की चाकु गोदकर हत्या कर दी, जिसमें युवक की मां व बहन के अलावा पिता और दादी हैं। इन सभी घर वालो को युवक ने एक-एक कर चाकुओं मार डाला और इसके बाद वह शव के पास बैठा रहा। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और उर्वशी सैनी (बहन) हैं, जबकि आरोपी का नाम केशव (25) बताया जा रहा है।
आरोपी केशव कुछ वक्त पहले तक नौकरी कर रहा था, पर कुछ कारण से उसकी नौकरी छूट गई और साथ ही वह नशा भी करता था जिसको लेकर घर वालो से उसका लड़ाई-झगड़ा भी होता था। कुछ वक्त पहले ही उसका गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था, जिसके कारण से वह परेशान रहता था। मंगवलार रात को घर के सभी लोग जागे हुए थे, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, केशव ने एक-एक करके घर के सभी सदस्यों को मारा था।
कुछ दिन पहले ही नशामुक्ति केंद्र से लौटा था:
उधर, जानकारी मिलने पर आरोपित को दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। पुरे परिवार की हत्या का मामला मंगलवार देर रात का है। बताया गया है कि इस विवाद के चलते ही युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को चाकु गोदकर मार डाला। इतना ही नहीं युवक कुछ दिनों पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लोट कर आया था।
पालम के राजनगर पार्ट 2 में हुई हत्या:
आरोपित युवक कुछ वक्त पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लोटा था। मंगलवार रात को उसका किसी बात को लेकर घरवालों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने सभी की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपित ने हत्या को अंजाम देने के बाद कहीं भी भागने का प्रयास नहीं किया।
दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच:
दिल्ली पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस के साथ युवक का मेडिकल भी कराया गया है, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










