Fatehpur Blast: तेज धमाके से 2 मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे 5 लोग

फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार शाम खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि.......

Fatehpur Blast: फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार शाम खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त घर में मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

धमाके से जमींदोज हुआ मकान

बताया गया कि मलवां कस्बे में फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के घर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद पूजा देवी, लक्ष्मी देवी और उमा देवी शोर मचाते हुए बाहर निकल आईं। उनके बाहर आते ही तेज धमाका हुआ और मकान का ढांचा ढह गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया।

दो लोगों की जान गई, तीन झुलसे

हादसे में सुरेश गुप्ता के 24 वर्षीय भतीजे आलोक गुप्ता और 8 वर्षीय वेद गुप्ता की जान चली गई। वहीं 15 वर्षीय अर्पित, 18 वर्षीय कुनाल और पड़ोस का 5 वर्षीय बच्चा टुक्कू झुलस गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस-प्रशासन पहुंचा मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम जारी रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!