Ketan Murder Case: Google पर सिया ने क्या सर्च किया? चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में आरोपियों की कथित ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री अहम कड़ी बनकर सामने आई है। पुणे ग्रामीण पुलिस की चार्जशीट के......

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में आरोपियों की कथित ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री अहम कड़ी बनकर सामने आई है। पुणे ग्रामीण पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर हत्या के अलग-अलग तरीकों की जानकारी इंटरनेट पर खोजी थी।
चार्जशीट के अनुसार, दोनों ने ‘डेथ कैप मशरूम’ से जुड़ी जानकारी सर्च की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में मशरूम के जरिए कथित जहर देकर हत्या के चर्चित मामले के बारे में भी इंटरनेट पर जानकारी जुटाई गई थी।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने हत्या के लिए अलग-अलग विकल्पों पर जानकारी जुटाई। हालांकि, मशरूम से जुड़ा तरीका मुश्किल और जोखिम भरा लगने के बाद कथित तौर पर उन्होंने दूसरी योजना पर विचार किया।
जांच के मुताबिक, मार्च 2025 में लोहगढ़ किले से गिरकर एक युवती की मौत की खबर सामने आने के बाद केतन को चट्टान से धक्का देने की कथित योजना बनाई गई।
चार्जशीट में आरोपियों की सर्च हिस्ट्री, हत्या की कथित साजिश और घटनाक्रम को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।









