Rathindra Bose: सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को शुक्रवार रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें.......

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस को शुक्रवार रात अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रथिंद्र बोस ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने दिनभर कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जब वह घर लौटे, तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया और कई जरूरी चिकित्सकीय जांच कराई गईं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। फिलहाल डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!