भरी बैठक में आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ हुई मारपीट
दिल्ली के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक से मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक गोला ताजपुर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे।

दिल्ली के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विधायक गोला ताजपुर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे।
लेकिन वहां पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद विधायक द्वारा छावला इलाके में मारपीट की शिकायत कर दी गई है।
फिलहाल, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। इस पूरा वारदात के बाद भाजपा सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने ट्विटर पर वीडियो डालते हुए लिखा कि “क्या कोई सोच सकता है।
जिस आम आदमी पार्टी का निर्माण भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था और आज वही पार्टी व उसका मुख्य नेता अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में इतने डूब जाएंगे कि अपने ही कार्यकर्ताओं से टिकट के नाम पर वसूली करेंगे”।
विघायक की इस तरीके से पिटाई होने का आप भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है। इसके अलावा बीजेपी सांसद ने लिखा कि, ‘भ्रष्टाचार में इतने डुब चुके हैं कि उन्होनें अपने कार्यकर्ताओं को भी टिकट का लालच देकर लूटने से नहीं छोड़ा’। आप विधायक गुलाब सिंह की आप कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी क्योकिं विधायक ने पैसे लेकर टिकट बेची थी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होंगे नर्सरी कक्षा के दाखिले, देखें पूरी लिस्ट










