दिल्लीराजनीति

AAP पार्षद ले रही थी इतने रुपयों की रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

दिल्ली की AAP पार्षद गीता रावत रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गयी। गीता रावत शाहदरा की साउथ जोन के विनोद नगर की पार्षद है

दिल्ली की AAP पार्षद गीता रावत रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गयी। गीता रावत शाहदरा की साउथ जोन के विनोद नगर की पार्षद है।

दरसअल सीबीआई को निगम पार्षद के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने CBI को बताया कि वह उनसे 20,000 रूपए की रिश्वत की मांग रही है।

सीबीआई को यह भी पता चला कि पार्षद सीधे तौर पर रिश्वत न लेकर एक रेहड़ी वाले के माध्यम से जो उनका ही करीबी है के द्वारा रिश्वत लेती है।

यह पता लगने पर CBI ने जाल बिछाया और नोटों पर कुछ विशेष रंग लगाकर 20,000 रूपए की रकम शिकायतकर्ता को उस रेहड़ी वाले को देने को कहा।

जैसे ही वो पैसे रेहड़ीवाले ने शिकायतकर्ता से लेकर निगम पार्षद तक पहुंचाए। सीबीआई ने उन्हें धर दबोचा और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई का कहना है कि रेहड़ी वाले और निगम पार्षद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: कल बंद रहेगी कुछ घंटों के लिए मेट्रो, आने जाने के लिए इस रुट का करें इस्तेमाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button