अपराधदिल्लीराजनीति

ED से लंबी पूछताछ के बाद AAP के सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार

ED ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। लेकिन फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर ही मौजूद हैं और पूछताछ के बाद ईडी द्वारा अरेस्ट कर लिया है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां AAP सांसद संजय सिंह को भी अब ED द्वारा आज यानि बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ही अब ED द्वारा आज तड़के छापेमारी शुरू की थी।

जानकारी के चलते संजय सिंह से ED ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। लेकिन फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर ही मौजूद हैं और पूछताछ के बाद ईडी द्वारा संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है और इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी है। ऐसे में अब ED के अधिकारी संजय सिंह को भी लेकर जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी संजय सिंह के घर के बाहर एकत्र होना अब पूरे तरीके से शुरू हो गया है।

जिसके बाद संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को आप ने राजनीतिक बताया है और इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बताया गया कि चुनाव नजदीक आने पर ईडी, CBI, आय़कर विभाग और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। ये भी देखा गया था कि कल पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारे थे और उसके बाद आज संजय सिंह के परिसर पर। ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की अभी कोई भी बात नहीं है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Back to top button