नीतीश कुमार के बयान से नाराज हुईं अमेरिकी अभिनेत्री, कहा- अगर मैं होती तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ती

अपनी बयानबाजी के कारण नीतीश कुमार बुरी तरह घिर चुके हैं। बीते दिन माफी मांगने के बावजूद लोगों का गुस्सा उनपर शांत नहीं हुआ है।

अपनी बयानबाजी के कारण नीतीश कुमार बुरी तरह घिर चुके हैं। बीते दिन माफी मांगने के बावजूद लोगों का गुस्सा उनपर शांत नहीं हुआ है। अब अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने भी नीतीश कुमार को इस मामले पर घेरा है।

बिहार की विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर अटपटा बयान देकर सीएम नीतीश कुमार बुरी तरह फंस गए हैं। नीतीश के माफी मांगने के बावजूद भी मामला शांत नहीं हो रहा है। पीएम मोदी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने नीतीश के इस रवैये की आलोचना की है। वहीं, अब इस मुद्दे पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने भी नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की है।

मैं होती तो चुनाव लड़ती

सीएम नीतीश कुमार पर भड़कते हुए मिलबेन ने कहा कि आज भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है। यहीं बिहार में जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका सिर्फ एक ही जवाब है चुनौती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आने और बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने की जरूरत है। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती।

मैं भारत से प्यार करती हूं

मिलबेन ने कहा कि 2024 का चुनावी मौसम यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में भी शुरू हो चुका है। पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को समाप्त करें और उनकी जगह उन आवाज़ों और मूल्यों को लें जो प्रेरित करते हैं और जो राष्ट्र के सामूहिक भविष्य के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का समर्थन इसलिए करती हूं क्योंकि मैं भारत से प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका-भारत संबंधों और वैश्विक दुनिया की आर्थिक स्थिरता के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। पीएम मोदी महिलाओं के पक्ष में हैं।
Accherishteyयह भी पढ़ें:
 

 

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!