आम आदमी पार्टी के आरोपों पर बांसुरी ने किया पलटवार।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा लगाए गए इल्जामों पर बांसुरी ने किया पलटवार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। जिनमें से एक नाम सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का भी है। उन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर भाजपा द्वारा उतारा गया है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने बोला बांसुरी पर हमला

शिक्षा मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बोला कि “स्वराज ने एक वकील के रूप में अदालत में राष्ट्र विरोधी ताकतों का प्रतिनिधित्व किया है। आतिशी ने कहा की “बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मीनाक्षी लेखी की जगह ली है। साथ ही साथ उन्होंने बोला कि बांसुरी स्वराज 2012 से 2014 तक अदालत में एक भगोड़े कारोबारी ललित मोदी का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है।” साथ ही साथ उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह नई दिल्ली से अपना उम्मीदवार बदल दे।

बांसुरी स्वराज ने आतिशी पर किया पलटवार

बांसुरी स्वराज ने आतिशी के लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इनकी पार्टी ने सोमनाथ भारती को टिकट दिया है। जिस पर खुद पार्टी के लोगों ने आरोप लगाए हैं। बता दें कि आप नेता पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है। इतना ही नही बांसुरी ने यह भी कहा कि अब आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब अब जनता ही देगी।

टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!