Bengal की सियासत में बड़ा बदलाव: Amit Shah की रणनीति ने बदला खेल

पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार जो तस्वीर सामने आई, उसने लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले किले को हिला कर रख दिया।

बंगाल।

पश्चिम बंगाल की सियासत में इस बार जो तस्वीर सामने आई, उसने लंबे समय से मजबूत माने जाने वाले किले को हिला कर रख दिया। इस बदलाव के केंद्र में रहे Amit Shah, जिनकी रणनीति और संगठन पर पकड़ को इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

करीब पंद्रह दिनों तक बंगाल में डेरा डालकर अमित शाह ने चुनाव प्रचार को सिर्फ रैलियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक मिशन की तरह चलाया। दिन में रैलियां और रोड शो, तो रात में लंबी रणनीतिक बैठकें यही उनका रूटीन बन गया था। हर बैठक में अगले दिन की योजना तैयार होती और उसे तुरंत जमीन पर उतारा जाता। 50 से ज्यादा रैलियों और रोड शो के जरिए उन्होंने न सिर्फ माहौल बनाया, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भी भरी।

चुनाव के दौरान किए गए वादे, जैसे सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करना और कानून-व्यवस्था पर सख्ती ने मतदाताओं के बीच स्पष्ट संदेश दिया। पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह का यह दावा कि बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीत रही है, एक मनोवैज्ञानिक बढ़त साबित हुआ। इससे वोटर्स के बीच सत्ता परिवर्तन की संभावना मजबूत हुई।

हालांकि, यह पूरी रणनीति सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं थी। अमित शाह के साथ एक मजबूत टीम भी लगातार काम कर रही थी। Dharmendra Pradhan ने मुख्य रणनीतिकार के रूप में भूमिका निभाई और विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच संतुलन बनाया।Bhupender Yadav ने माइक्रो-मैनेजमेंट संभाला और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया।

Sunil Bansal ने ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल के जरिए कार्यकर्ताओं का नेटवर्क खड़ा किया, जिसने टीएमसी के कैडर सिस्टम को सीधी चुनौती दी। Biplab Kumar Deb ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए खास इलाकों में प्रचार को धार दी। वहीं Amit Malviya ने डिजिटल मोर्चे पर नैरेटिव की लड़ाई संभाली और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इन सभी नेताओं के सामूहिक प्रयासों ने बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल में नई संभावनाओं के दरवाजे खोले। यह सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि मजबूत रणनीति, संगठित प्रयास और लगातार मेहनत का परिणाम बनकर सामने आया, जिसने बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

यह भी पढ़े : कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!