BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने अधिकारी को कहा, ‘केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं’

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने गुस्से में आकर कह दिया कि केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं क्या और इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सांसद की...

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति बोहोत तेज हो गई है और आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पहुंचे बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की वहां मौजूद अधिकारी के साथ बहस हो गई और इस दौरान प्रवेश वर्मा का अधिकारी को डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, यमुना किनारे छठ की तैयारियों में जुटे अधिकारी को सांसद परवेश वर्मा ने डांट दिया।

बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने गुस्से में आकर कह दिया कि केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं क्या। प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस केमिकल को तुम यमुना में डाल रहे हो, लोग जब इसमें डुबकी लगाएंगे तो क्या होगा। वहीं अधिकारी कह रहा है कि आपको कैसे पता कि लोग केमिकल के कारण मर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: एक हफ्ते में भाजपा नेता की दो ब्रेजा कार चोरी, मिनटों में उड़ा ले गए चोर

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!