केजरीवाल के खिलाफ BJP ने शुरू किया ‘सेल्फी’ अभियान, भ्रष्टाचार से होगा पर्दाफाश
दिल्ली में सरकारों द्वारा एक दुसरे के ऊपर निशाने साधे जा रहे है जहां कल रविवार को रामलीला मैदान में महारैली AAP द्वारा निकाली गयी थी

दिल्ली में सरकारों द्वारा एक दुसरे के ऊपर निशाने साधे जा रहे है जहां कल रविवार को रामलीला मैदान में महारैली AAP द्वारा निकाली गयी थी जहां इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी और BJP पर जमकर निशाना साधा था और इसके बाद अब दिल्ली बीजेपी ने भी अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा बना लिए है।
बता दें कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा केजरीवाल के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए अब एक राजनीतिक अभियान #SelfieWithCorruptionKaRajmahal की शुरुआत कर दी है जिसमे सचदेवा ने रविवार को कनॉट प्लेस से राजनीतिक अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित भ्रष्टाचार और इतना ही नहीं उनके भाई-भतीजावाद को उजागर करने के लिए शुरू किया जा रहा है।
वही इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा द्वारा बताया गया कि सेल्फी विद करप्शन प्लेस का यह अभियान पूरी दिल्ली के सामने मुख्यमत्री केजरीवाल की असलियत उजागर करने में कारगर समें आने वाला है और केजरीवाल ने जनता की मेहनत की कमाई के जो 52 करोड़ रुपये दिए है उनसे अपने राजमहल बांग्ला बनाया जा रहा है और हम इस भ्रष्टाचार के मुद्दे को दिल्ली के घर-घर में अभियान के तहत एक सेल्फी के माध्यम से पहुंचने वाले है और उसके बाद यह पूरा अभियान पूरी दिल्ली की सभी विधानसभाओं में चलाया जाने वाला है।
हालाँकि, बीजेपी नेता ने भी कहा कि जिस व्यक्ति ने रामलीला मैदान में अपने बच्चों की कसम खाई थी कि मैं कोई कार, बंगला नहीं लूंगा और कभी राजनीति नहीं करता नहीं दिखूंगा उस व्यक्ति ने आज उसी रामलीला मैदान में उसके अपने भ्रष्टाचार के समर्थन में लोगों को इकट्ठा किया है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










