जल्द ही दिखेगा दिल्ली BJP की टीम में बदलाव, पद मांगने वालों की पार्टी में भीड़ बढ़ी
BJP अभी भी ऑफिसियल बदलाव को लेकर अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं जहां टीम में क्या बदलाव करना हैं और किन नए चेहरों को पार्टी में शामिल करना है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां पिछले एक हफ्ते से दिल्ली BJP टीम में संगठनात्मक बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, BJP अभी भी ऑफिसियल बदलाव को लेकर अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं जहां टीम में क्या बदलाव करना हैं और किन नए चेहरों को पार्टी में शामिल करना है, उनकी लिस्ट वैसे तो तैयार हो चुकी है। साथ ही ऐन मौके पर टॉप लीडरशिप कोई बड़ा फेरबदल का आदेश नहीं देता तो आज यानि शनिवार को लिस्ट जारी कर दी जाएगी और देखा जाए तो दिल्ली BJP संगठन में कुल 22 लोगों की टीम होती है।
बता दें कि वीरेंद्र सचदेवा को पहले दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष और मार्च में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है और अब नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद से ही दिल्ली बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव पूरी तरीके से नहीं हो पाया है। ऐसे में करीब 4 महीने के अर्से के बाद ही पिछले एक हफ्ते से संगठनात्मक बदलाव के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
इसी के साथ पार्टी सूत्रों का कहना है की बदलाव तो पहले ही हो जाता, लेकिन 1 महीने के जनसंपर्क अभियान के चलते इसे कुछ समय के लिए पूरी तरीके से टाल दिया गया था। साथ ही दिल्ली बीजेपी टीम में एक अध्यक्ष, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, एक संगठन महामंत्री होते हैं।
ऐसे में प्रदेश स्तर पर देख आजाये तो इन पदों पर ही कुछ नए चेहरे की नियुक्ति अभी करना है। साथ ही इसका बदलाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही पूरी तरीके से किया जाएगा। जिसके चलते कोर टीम में उन लोगों को ही जगह दी जाएगी, जो पिछले कुछ समय से ग्राउंड पर पसीना बहा रहे हैं और लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर चुके है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










