दिल्ली में अब फिर से कांग्रेस कमान बदलने को तैयार, राहुल गांधी सक्रिय
साथ ही अब इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर ही उनके स्थान पर दूसरे नेता को भी नियुक्त किया जा सकता है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां अब कांग्रेस हाई कमांड द्वारा अब लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस को दुरुस्त करने की कवायद अब और ज्यादा तेज कर दी है। साथ ही अब इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर ही उनके स्थान पर दूसरे नेता को भी नियुक्त किया जा सकता है। वही उनके स्थान पर दिल्ली देहात के साथ-साथ पूर्वांचल के भी नेताओं के नामों पर विचार होने वाला है।
सूत्रों के अनुसार, बात करे तो दिल्ली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता हैं और इसके अलावा भी पूर्वांचलियों की भी संख्या अच्छी खासी देखि जाती है। ऐसे में अब कांग्रेस पैठ बनाने के लिए इनके बीच के किसी भी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर विचार कर सकती है। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दिल्ली के नेताओं से बात कि जा रही हैं जिसके चलते प्रदेश के नेता हर मामले में मजबूत नेता को कमान देने की वकालत पूरी तरह से कर रहे हैं। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि किसी पूर्वांचली नेता को भी प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।
इन नामों की चर्चा
सूत्रों कि माने तो कांग्रेस हाई कमांड ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे और वर्तमान में उनका उत्तराखंड के प्रभारी पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, NSUI के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, JNU के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल के नाम पर खासतौर पर इस बार विचार किया जा रहा है। ऐसे में निगम चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा अब आरंभ होने के दौरान भी कन्हैया लाल को इस बार अध्यक्ष बनाने पर विचार हुआ था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान द्वारा इस बारे में विचार त्याग दिया गया था।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम