MCD बैठक में छोले-भटूरे का लुत्फ उठाते दिखे पार्षद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के साथ ही अब दिल्ली नगर निगम के पहले दिन का बजट सत्र सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे ही समाप्त हुआ।

हाल ही में दिल्ली-MCD की बैठक में पार्षद छोले भटूरे का भी लुफ्त उठाने में लगे रहे और इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही दूसरी तरफ बजट पर भी चर्चा होती रही। वहीं, दिल्ली MCD में कांग्रेस पार्षदों द्वारा मेयर पर आरोप लगाया है और कांग्रेस पार्षदों का इस बारे में कहना है कि मेयर द्वारा डीएमसी एक्ट का उल्लंघन किया गया है।
बता दें कि आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के साथ ही अब दिल्ली नगर निगम के पहले दिन का बजट सत्र सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे ही समाप्त हुआ। साथ ही दोपहर दो बजे से सदन की मीटिंग बुलाई गई थी और कार्यवाही भी शुरू होने के बाद ही सबसे पहले कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश को बोलने का भी इसमें मौका मिला था।
जहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि आठ फरवरी को नेता सदन को जो फाइनल बजट भाषण पढ़ना है, इसकी कॉपी तो अब पहले से छपवा ली गई है। सात ही फिर बजट पर निगम सदस्यों से भी चर्चा कराना मात्र दिखावा भर है। वही इस मुद्दे पर सदन में करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। वही बाद में सदन की अध्यक्ष मेयर डॉ. शैली ओबरॉय द्वारा नेता कांग्रेस से बताया कि वे अपनी बात रखें।
हालाँकि, मंगलवार दोपहर दो बजे से ही फिर से कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरानपार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। साथ ही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बजट पर भी आगे चर्चा होती रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










