साइकिल सवार भाजपा नेता गिरे गड्ढे में, टूटी हाथ की हड्डी
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह शनिवार की शाम को साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान साइकिल फिसल जाने से वह गड्ढ़े में जा गिरे।

ग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात हुई बारिश में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की साइकिल फिसल गई। इससे वह सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरे और हादसे में उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।
विधायक के साथ चल रहे लोगों ने आनन-फानन में ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार देर रात तक उनका आपरेशन हुआ।डॉक्टरों ने बताया कि बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई है। हड्डी टूटने की वजह से उसमें प्लेट डालनी पड़ी।
हालांकि वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी। जानकारी के अनुसार विधायक सुबह और शाम को लोगों से मिलते हुए करीब 10 किमी. की साइक्लिंग करते हैं। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं।
इससे उनका व्यायाम भी हो जाता है। शनिवार को वह जेवर एयरपोर्ट की ओर गए थे। लौटते वक्त बारिश शुरू हो गई। एयरपोर्ट के पास ही उनकी साइकिल फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
यह भी पढ़े: पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर विधायकों को देते थे धमकी, छह को दबोचा