दिल्ली विधानसभा: मानसून सत्र में हंगामा, स्पीकर ने विधायक को किया निलंबित

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान स्पीकर राम विलास गोयल ने किया 1 भाजपा विधायक को निलंबित, 2 को मार्शल द्वारा निकलवाया बाहर

गुरुवार को दिल्ली विधानसभा ( Delhi Assembly ) में हुआ ज़बरदस्त हंगामा। दरअसल, आज विधानसभा में स्पीकर राम निवास गोयल ने ओम प्रकाश शर्मा भाजपा विधायक) है उनको एक दिन के लिए आप (AAP) विधायकों के खिलाफ अनुचित बयान देने के कारण  निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के विधायक अनिल बाजपाई और विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर ( राम निवास गोयल ) ने आदेशों को ना मानने और सदन को सही तरीके से ना चलने देने की वजह से मार्शल द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया। स्पीकर ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने विधानसभा की कमेटियों का अधिकार भी छीना है, जो कि काफी दुखद है। 

स्पीकर राम निवास गोयल ने आदेश दिया कि रूल 280 के तहत, सदन की 2 घंटे की कार्यवाही में केवल प्रश्नकाल और विशेष उल्लेख ही होगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, आप के विधायकों को 160 मिनट और भाजपा के विधायकों को 20 मिनट बोलने का समय सत्र के दौरान दिया जाएगा। 

Radhey Krishna Auto

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन ज़बरदस्त हंगामा हुआ। सदन की शुरुआत से ही भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए प्रश्नो की सुनवाई की मांग की। इसके बाद दोनों पार्टियों के विधायक वेल में आ गए, वेल में आने की पहल भाजपा विधायकों के द्वारा की गई थी उसके विरोध में आप के विधायक भी वेल में जा पहुंचे। इस सब के चलते सदन में हंगामा होने लगा। स्पीकर ने भाजपा विधायकों को सीट पर जाने का आदेश दिया, लेकिन भाजपा के विधायकों ने स्पीकर की एक ना सुनी जिसके चलते स्पीकर को मार्शल द्वारा भाजपा विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। 

सदन के दौरान ओम प्रकाश शर्मा ने आप विधायकों के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की और आप विधायकों को उनकी हद में रहने के लिए कहा। इस पर राम विलास गोयल (स्पीकर) ने शर्मा से सदन में सबके सामने आप विधायकों से माफ़ी मांगने के लिए कहा, लेकिन शर्मा ने माफ़ी मांगने से इन्कार कर दिया जिसके कारण स्पीकर ने  शर्मा को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़े: Vaccination- दिल्ली सरकार के नए निर्देश, 11 लोग हैं तो ही खुलेगी वैक्सीन की शीशी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!