दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पोषाहार योजना की शुरुआत

दिल्ली सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अच्छा कदम, अब हमेशा रैन बसेरों में दो वक्त के खाने का रहेगा इन्तज़ाम , अब कोई भी नहीं सोएगा भूखा

दिल्ली सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अच्छा कदम, अब हमेशा रैन बसेरों में दो वक्त के खाने का इन्तेज़ाम। दरअसल राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री पोषाहार योजना की पहल की है। इस योजना के तहत दिल्ली के रैन बसेरों में अब हर एक व्यक्ति को पौष्टिक खाना खिलाया जाएगा। 

सीएम ने अपने बयान में कहा कि हमारे रैन बसेरों में बहुत ज़्यादा गरीब लोग रहते हैं, जिनके पास रहने को घर नहीं होता, दो वक्त की रोटी खाने का कोई इन्तेज़ाम नहीं होता, जो बेचारे सड़क के किनारे सोने पर मजबूर होते हैं, मौसम की मार से बचने के लिए रैन बसेरों में रहने आते हैं। इनकी तरफ कोई भी पार्टी ध्यान नहीं देती क्योंकि यह लोग किसी भी पार्टी के वोट बैंक नहीं बन सकते। इसके पीछे की वजह यह है कि इनमें से ज़्यादातर लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं होता जिसके कारण यह लोग वोट देने में असफल रहते हैं।

Aadhya technology

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं पूरे देश भर में इन लोगों पर कोई ध्यान नहीं देता, कोई भी पार्टी इनका ध्यान नहीं रखती।  इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने पावर में आने के बाद सबसे पहले इस तबके की ओर ध्यान दिया, और इस बात की उन्हें काफी ख़ुशी है कि बीते 6-7 सालों में उनकी पार्टी ने इन रैन बसेरों की हालत पहले से काफी बेहतर कर दी है। पहले इन रैन बसेरों की इतनी बुरी हालत थी कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी रैन बसेरों में आकर रहना नहीं चाहता था। हमारी पार्टी के पावर में आने से पहले लगभग हर साल दिल्ली सरकार रैन बसेरों का ध्यान सही तरीके से नहीं रखने के कारण दिल्ली हाईकोर्ट से डांट खाती थी।  

ये भी पढ़े: 9 अगस्त का हिन्दू पंचांग : जानें आज का राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!