इन सभी सात सीटों पर दिल्ली में इस दिन होगा चुनाव, जानें तारीख और उम्मीदवारों की लिस्ट
दिल्ली की सभी सात सीटों पर एक ही दिन मतदान किए जाएंगे जिसमे दिल्ली में मतदान छठे चरण यानी 25 मई को अब चुनाव होंगे।

हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनाव होंमे वाले है और इसी से जुडी खबर सामने आई है जहां आयोग द्वारा देश की 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। बताया गया कि सात फेज में होने मतदान होंगे।
बता दें कि इसमें पहला चरण वोटिंग- 19 अप्रैल दूसरा चरण वोटिंग- 26 अप्रैल तीसरा चरण वोटिंग- 7 मई चौथा चरण वोटिंग- 13 मई पांचवा चरण वोटिंग- 20 मई छठा चरण वोटिंग- 25 मई सातवां चरण वोटिंग- 1 जून। हालाँकि, 4 जून को आएगा फ़ैसला, चुनाव आयोग ने की घोषणा।
वही इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली के ही 1,47,18,119 मतदाता किस दिन अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमे चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार ही इस बार भी दिल्ली की सभी सात सीटों पर एक ही दिन मतदान किए जाएंगे जिसमे दिल्ली में मतदान छठे चरण यानी 25 मई को अब चुनाव होंगे।
दिल्ली में इतने हैं मतदाता
ऐसे में देखा जाए तो चुनाव आयोग की वेबसाइट के कहते, दिल्ली में कुल 1,47,18,119 मतदाता हैं और इनमें से 79,86,572 पुरुष मतदाता और 67,30,371 महिला इसमें मतदाता हैं। वहीं दूसरी तरफ 1,176 थर्ड जेंडर मतदाता हैं और मतदाताओं के लिहाज से विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र अभी तक सबसे बड़ा है जहां 4,28,700 मतदाता हैं। वहीं दिल्ली कैंट में सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र तय गया है जिसमे सिर्फ 66,914 मतदाता हैं।
दिल्ली की इन सात लोकसभा सीट पर खड़े होने वाले ये प्रत्याशी
लोकसभा क्षेत्र भाजपा आप+कांग्रेस
चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल ——
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज सोमनाथ भारती
पश्चिमी दिल्ली कमलजीत सहरावत महाबल मिश्रा
उत्तर-पूर्वी दिल्ली मनोज तिवारी ——-
पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा कुलदीप कुमार
दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी सहीराम पहलवान
उत्तर पश्चिमी दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया ——–
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










