इस साल भी मिलती रहेगी दिल्ली में फ्री बिजली, सब्सिडी रोकने की साजिशें नाकाम – बोली AAP

AAP नेताओं ने इस बारे में ये आरोप लगाया गया है कि हर साल बिजली सब्सिडी दी जाने वाली योजना का कैबिनेट नोट बनाया जाता है

दिल्ली में लोगों को बिजली मुफ्त के लिए सरकार ने वादे किये है और इसी के चलते मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कि जहां दिल्ली में मुफ्त बिजली सब्सिडी का ऐलान किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है जिसमे BJP के नेता LG ऑफिस में बैठते हैं और वहां से बिजली विभाग अधिकारियों को बुलाया जाता है और उन पर बहुत बार दबाव बनाया जाता है कि बिजली सब्सिडी को जल्द खत्म किया जाए।

बता दें कि AAP नेताओं ने इस बारे में ये आरोप लगाया गया है कि हर साल बिजली सब्सिडी दी जाने वाली योजना का कैबिनेट नोट बनाया जाता है तो इस पर BJP द्वारा LG ऑफिस में बिजली अधिकारियों को वकीलों और किसानों की फ्री सब्सिडी रोकने का दवाब आखरी क्यों बनाया जाता है और उन्होंने आखिर में ये ऐलान हुआ कि दिल्ली में इस साल भी मुफ्त बिजली सब्सिडी जारी ही रहने वाली है।

साथ ही आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने बताया कि दिल्लीवासियो को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी और 200-400 Unit तक बिजली का बिल आधा हो जाया, इतना ही नहीं दूसरी तरफ वकीलों, किसानों और 1984 में हुए दंगों के पीड़ितों के लिए भी बिजली को मुफ्त रखा जायेगा।

हालाँकि, दूसरी तरफ देखे तो दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा बताया गया कि दिल्ली में डस्ट पॉल्यूशन को और सड़कों की धूल हटाने के लिए PWD विभाग 70 विधानसभा के लिए 70 मेकेनिकल स्वीपिंग मशीन खरीद क्र रखी हुई है और उन्होंने एक बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि, MCD की बजाय अब PWD सड़कों की सफाई करने वाली है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!