मैं योगी जी की बात से एकदम सहमत हूँ, केजरीवाल ने क्यों की CM की तारीफ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को पहली सभा को संबोधित किया गया. किराड़ी में

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को पहली सभा को संबोधित किया गया. किराड़ी में बीजेपी के उम्मीदवार बजरंग शुक्ला के पक्ष में उन्होंने रैली भी निकली. इस के चलते सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी पर घुसपैठियों द्वारा करने और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भारी हमला किया. वहीं अब अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर इसको लेकर पलटवार किया है.

अरविंद केजरीवाल ने अपने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “योगी जी, अमित शाह को गाइड करें. आज योगी जी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल किए हैं. मैं उनसे सहमत हूं कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो गयी है, कानून व्यवस्था अमित शाह के अधीन है. दिल्ली पर 11 गैंगस्टर ने पूरा कब्जा किया हुआ है. उन्हें अमित शाह को गाइड करना चाहिए कि कैसे कानून व्यवस्था को ठीक करना है.”

योगी जी करें अमित शाह जी को Guide

आज योगी जी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर काफी सवाल किए हैं। की मैं उनसे सहमत हूं कि दिल्ली में कानून व्यवस्था काफी खराब है, कानून व्यवस्था अमित शाह के अधीन है।

सीएम योगी ने क्या कहा?
योगी आदित्यनाथ ने जनसभाको संबोधित करते हुए कहा कि 2020 के दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मिलीभगत पूरी तरह से उजागर हो गई. ये लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है. सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली की सड़कों से बेहतर नोएडा की सड़कें हैं. योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी को झूठ का एटीएम बताया और धोखा देने का आरोप लगाया.

योगी ने कहा कि इतना ही नहीं केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को भी धोखा दिया. वह देश और जनता को धोखा दे रहे हैं. सीएम योगी ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह यमुना में अपने मंत्रियों के साथ जाकर स्नान कर सकते है क्या? मुझे नहीं लगता जनता की अदालत में उन्हें इस बात की माफी मिलनी चाहिए. ये दिल्ली है यहां NDMC के क्षेत्र को छोड़ दे तो दिल्ली में सड़क, पानी, बिजली की क्या हालत है.

एक दशक पहले तक सुविधाओं के लिए सड़क, मेट्रो और स्वच्छता के लिए लोग दिल्ली आते थे, लेकिन आज क्या बना दिया है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल रहा है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!