केजरीवाल ने की अपील, नोटों पर छपे मां लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो

भारतीय करेंसी के एक साइड पर गांधी जी की तस्वीर जैसे है उसे वैसे ही रहने दें औऱ दूसरी तरफ मां लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए

गुजरात चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव जितने के लिए अपना-अपना दाव लगा रही है, अब बात करें आम आदमी पार्टी की तो वो भी गुजरात चुनाव में अपना दमखम दिखा रही है.

ऐसे में यहां आम आदमी पार्टी ने एक और दाव खेल दिया है, दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में ये अपील की है कि भारतीय करेंसी के पीछे मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की तस्वीर छापी जाए.

साथ ही उन्होंने कहा कि दिवाली पूजन के समय उनके मन में ये विचार आया, जिसे वो सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं. बता दें कि केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये कहा कि हम देख रहे है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर है.

आज के दौर में भी हम विकासशील और गरीब ही हैं. हालांकि हम सब चाहते हैं कि भारत एक अमीर देश के रूप में दिखाई दे, साथ ही सभी भारतवासी अमीर बने.

अभी हमें बहुत प्रयास करने की जरूरत है, अभी स्कूल, हॉस्पिटल, बड़ी संख्या में इंफ्रास्ट्रचर तैयार करने की जरूरत है, ऐसा नही है कि हम कोशिश नही करते लेकिन उसका कोई नतीजा नही निकलता.

इसके लिए हम कई तरीके आजमाते है लेकिन अगर हम पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे जरूर निकलेंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि, मेरी केंद्र सरकार और पीएम से ये अपील है,

कि भारतीय करेंसी के एक साइड पर गांधी जी की तस्वीर जैसे है उसे वैसे ही रहने दें औऱ दूसरी तरफ मां लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए

इससे सभी लोगों को भगवान का आशीर्वाद मिलेगा, वहीं वो आगे कहते है कि हम ये नही कह रहे कि सभी नोटों को बदला जाए लेकिन जो नए नोट छपते है उनसे शुरूआत की जा सकती है, बाद में धीरे-धीरे ये नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे.

जानकारी के अनुसार केजरीवाल ने ये भी कहा कि इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है वहां पर केवल 2 प्रतिशत हिंदू है बावजूद इसके वहां की करेंसी पर गणेश जी की फोटो लगा रखी है,

ये कदम काफी अहम है जो कि केंद्र सरकार को उठाना चाहिए, इस कदम से देश की अर्थव्य़वस्था में सुधार होगा, मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा करने से हमें परिणाम आवश्य मिलेगा.

Tez Tarrar App

ये भी पढ़ें: ITBP Recruitment 2022: इस पद के लिए निकली भर्ती, फ्री में करें आवेदन!

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!