Kejriwal’s Account Blocked: Meta ने ब्लॉक किया केजरीवाल का अकाउंट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारत में उनके Meta अकाउंट पर पाबंदी लगा दी गई है...

Kejriwal’s Account Blocked: Meta ने ब्लॉक किया केजरीवाल का अकाउंट
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारत में उनके Meta अकाउंट पर पाबंदी लगा दी गई है। केजरीवाल का कहना है कि जैसे ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, उसके तुरंत बाद उनके अकाउंट की पहुंच सीमित कर दी गई।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पहले लोगों की E-10 और E-20 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और अब E-50 पेट्रोल लाने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में डीजल में भी इसी तरह बदलाव किए जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिलहाल पेट्रोल और डीजल से चलने वाली नई गाड़ियां खरीदने से बचने की सलाह दी।
केजरीवाल का आरोप है कि इस पोस्ट के कुछ समय बाद ही उनके Meta अकाउंट पर कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि अकाउंट को सीमित करने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई।
Hi @Meta @metaindia
Why have you restricted my account? Verbal enquiries at your India office revealed that my account has been restricted in India and is unavailable in India. Why? Noone in your office is giving any reasons. Noone is suggesting how restrictions can be removed.… pic.twitter.com/4JThAqFMon
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
इस पूरे मामले के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस कदम को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। वहीं, विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
हालांकि, Meta की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें कंपनी की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़े: Heavy Rain Alert: गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच इन रास्तों को करें अवॉयड









