दिल्ली: हज हाउस बनाने पर खाप पंचायतों ने जताई नाराज़गी

दिल्ली में भाजपा (BJP) ने द्वारका सेक्टर 22 में प्रस्तावित हज हाउस का जमकर विरोध किया है। इस हज हाउस को 360 खाप पंचायतो की मर्ज़ी के विरुद्ध बनाया गया था।

दिल्ली में भाजपा (BJP) ने द्वारका सेक्टर 22 में प्रस्तावित हज हाउस का जमकर विरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी का कहना है कि इस हज हाउस को 360 खाप पंचायतो की मर्ज़ी के विरुद्ध बनाया गया था। हज हाउस की ज़मीन पर बीजेपी द्वारा स्कूल या अस्पताल की मांग की गई। 

दिल्ली बीजेपी ने खाप पंचायतो का समर्थन करते हुए कहा कि हज हाउस का निर्माण पूरी तरह से लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। इसी के साथ बीजेपी का यह भी कहना है कि वक्फ बोर्ड की खाली पड़ी ज़मीनों पर दिल्ली सरकार हज हाउस का निर्माण करे, बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर अपनी मनमानी करने का आरोप भी लगाया है। 

Tax Partner

शुक्रवार 6 जुलाई 2021 को बीजेपी दिल्ली के चीफ आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वक्फ बोर्ड की काफी ज़मीनें पड़ी हुई है, उन ज़मीनों का उपयोग हज हाउस के लिए किया जाना चाहिए ना कि ग्रामीणों की ज़मीन पर हज हाउस बनाया जाना चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि बीजेपी खाप पंचायतों के साथ है और दिल्ली सरकार की मनमानी को कभी पूरा नहीं होने देगी। इसी के साथ उनका यह भी कहना है कि जहां हज हाउस का निर्माण हो रहा है वहां मुस्लिम समुदाय के लोग रहते नहीं, और जितने रहते हैं उनका भी यह कहना है कि हज हाउस की जगह किसी स्कूल, कॉलेज या अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए।           

ये भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट: बच्चे को माता या पिता में से किसी का भी सरनेम चुनने का है अधिकार

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!