जानें क्यों BJP प्रवक्ता Sambit Patra के खिलाफ कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

राजधानी दिल्ली के कोर्ट ने BJP (बीजेपी) नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ FIR (एफआईआर) दर्ज करने का आदेश दिया है

राजधानी दिल्ली के कोर्ट ने BJP (बीजेपी) नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ FIR (एफआईआर) दर्ज करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कथित रूप से नकली वीडियो शेयर करने के आरोप में संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने दिल्ली पुलिस को इस बात का निर्देश दिया है, कि वो इस मामले में उचित व सही धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करें। इसी के साथ कोर्ट ने जांच का भी ऑर्डर (आदेश) दिया है।

जानें पूरा मामला:

पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक 17 सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया था।

जिसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए नज़र आ रहे हैं। वही वीडियो दिल्ली BJP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था।

ग़ौरतलब है कि इस मामले में फरवरी 2021 में AAP (आम आदमी पार्टी) ने BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

आम आदमी पार्टी का आरोप था कि संबित पात्रा ने दुर्भावना और प्रोपेगंडा के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह फ़र्ज़ी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: ISIS Kashmir ने Gautam Gambhir को दी जान से मारने की धमकी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!