मणिपुर हिंसा:नाकाम प्रशासन और सरकार, 3 मई से अबतक मणिपुर की दास्तान

सूत्रों ने दावा किया कि ऐसे कर्मी हैं जिन्हें उनके समुदाय से संबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया है या तैनात करने के लिए चुना गया है। तो वहीँ कुछ ने अपना प्राथमिक पुलिस स्टेशन भी छोड़ दिया है क्योंकि वे दूसरे समुदाय के अधिकार क्षेत्र में थे।

3 मई को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर पुलिस ने अबतक लगभग 6,000 मामले दर्ज किए हैं। मणिपुर प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न पुलिस स्टेशनों में इन एफआईआर में, जो प्रमुख रूप से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हैं, 70 हत्या के मामले हैं। ट्विटर और अन्य सोशल मिडिया पर कई वायरल वीडियो में यत्र-तत्र लाशें लावारिश हालत में पड़े देखे गए।

पुलिस ने कहा कि विभिन्न जिलों में झड़पों से जुड़े मामलों में इंफाल घाटी और आसपास के पहाड़ी इलाकों से कुल 657 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मामलों के लिए, मणिपुर में केवल लगभग 2,000 उप-निरीक्षक रैंक के अधिकारी ही जांच करने के लिए अधिकृत हैं। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अधिकतम मामलों में जांच शुरू भी नहीं हुई है या प्रारंभिक चरण में है।

सूत्रों ने दावा किया कि ऐसे कर्मी हैं जिन्हें उनके समुदाय से संबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया है या तैनात करने के लिए चुना गया है। तो वहीँ कुछ ने अपना प्राथमिक पुलिस स्टेशन भी छोड़ दिया है क्योंकि वे दूसरे समुदाय के अधिकार क्षेत्र में थे।

अधिकारीयों के अनुसार, लगभग हर दिन औसतन 75 मामले दर्ज हो रहे हैं लेकिन उनकी जांच के लिए सीमित संख्या में कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, वे एक समुदाय के पुलिसकर्मियों को दूसरे समुदाय के इलाके में भेजने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई आरोपी पकड़ में आ जाता हैं, तो परिवहन भी एक कठिन काम है। क्योंकि कई मामलों में, स्थानीय निवासी जबरन आरोपी व्यक्ति को रिहा करा लेते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कई मामलों में, ‘शून्य एफआईआर’ दर्ज की गई हैं जैसे दो महिलाओं की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने बलात्कार के आरोप के साथ ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज की है। बता दें कि शून्य एफआईआर उस स्थिति में दर्ज करवाई जाती है, जब कोई व्यक्ति संज्ञेय अपराध के बारे में घटनास्थल से बाहर के पुलिस थाने में एफआई दर्ज करवाए तो उसे जीरो एफआईआर कहते हैं। इसमें घटना की अपराध संख्या दर्ज नहीं की जाती। कानून के तहत संज्ञेय अपराध होने की दशा में घटना की एफआईआर किसी भी अन्य जिले (घटनास्थल से इतर) में दर्ज कराई जा सकती है।

Accherishteyये भी पढ़े: मणिपुर हिंसा : महिला कांग्रेस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार से इस्तीफे की मांग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!