एक के बाद एक नेता छोड़ने नजर आ रहे भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची जारी करने के बाद एक-एक करके कई नेताओं ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। हर किसी के पास अपना एक तर्क था और अपना एक कारण।

लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर चुकी है। जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल किए गए है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा को कई नेताओं से एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है।

भाजपा सदस्य हर्षवर्धन ने लिया सन्यास

भाजपा सदस्य डॉक्टर हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। उन्होंने इस बात का कारण क्लीनिक में वापसी को बताया।

सुपरस्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार।

भाजपा ने आसनसोल से पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया था। पहले तो वह इस बात से काफी खुश थे परंतु बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

उपेंद्र सिंह ने दावेदारी वापस ली

यूपी के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी दावेदारी वापस ली। इसके पीछे का कारण एक अश्लील वीडियो बताया जा रहा है। जिसके वायरल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह निर्दोष साबित होने के बाद ही चुनाव लड़ेंगे

गौतम गंभीर व जयंत सिन्हा ने छोड़ी राजनीति

दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और झारखंड से जयंत सिंहा ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। गौतम गंभीर ने कहा कि उन्हे क्रिकेट पर ध्यान देना है वही जयंत सिन्हा ने इस बात का कारण जलवायु परिवर्तन से बचने के काम पर ध्यान देने को बताया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!