बाढ़ पर गरमाई सियासत, आप और बीजेपी कर रही तू-तू, मैं-मैं की राजनीति

बाढ़ से त्रस्त दिल्ली के कई इलाकों में लोग आश्रय और भोजन-पानी सहित कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस बीच बाढ़ को लेकर राजनितिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति गरमाने लगी है।

यमुना का जलस्तर घट रहा है। फिर भी बाढ़ से त्रस्त दिल्ली के कई इलाकों में लोग आश्रय और भोजन-पानी सहित कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस बीच बाढ़ को लेकर राजनितिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति गरमाने लगी है। आप ने इसे दिल्ली के खिलाफ साजिश करार दिया।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताते हुए, कहा कि दिल्ली को जानबूझकर डुबोया गया है। उनका कहना है कि षड्यंत्र के तहत वेस्टर्न कैनाल में पानी नहीं छोड़ा गया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए बनाये गए ख़राब हालत राहत शिविर का जिक्र करते हुए कहा कि एलजी के पसंदीदा अधिकारी मंत्री आतिशी का फोन भी नहीं उठा रहे हैं, जिस वजह से लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है।

तो वहीं बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की पूरी तरह असफलता बताया और दिल्ली के राज्य स्तरीय दर्जा समाप्त करने की मांग कर दी। इससे पहले भी हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के संबंध में हरियाणा की बीजेपी सरकार और दिल्ली की आप सरकार में तू-तू, मैं-मैं हो चुकी हैं।

delhi statehood

दिल्ली की वर्तमान राजनीति के प्रसंग में अमेरिकी राजनीतिज्ञ फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट का यह कथन बेहद प्रासंगिक है। रूजवेल्ट ने एक बार कहा था कि ‘राजनीति में, कुछ भी आकस्मिक नहीं होता। यदि ऐसा कुछ होता है तो आप शर्त लगा सकते हैं कि यह उसी तरह से सुनियोजित किया गया था। मौके-बेमौके आप और बीजेपी नेता एक दूसरे पर तंज कसने और आरोप-प्रत्यारोप करने से नहीं चूकते, विषम परिस्थिति में जिसका खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

Accherishteyये भी पढ़े: ओखला जल संयंत्र शुरू होने से दिल्ली को थोड़ी राहत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!