राष्ट्रपति मुर्मू ने चार विधेयकों को दी मंजूरी, अब संशोधित कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र का कानून का INDIAN गुट (विपक्ष का गठबंधन) में कड़ा विरोध देखा गया। दिल्ली सरकार ने पहले इस अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के मानसून सत्र के दौरान पारित चार विधेयकों को मंजूरी दे दी। चार विधेयक में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। राष्ट्रपति के मंजूरी के बाद ये चरों विधेयक अब कानून बन गए हैं। इनमें दो विधेयक पर विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र का कानून का INDIAN गुट (विपक्ष का गठबंधन) में कड़ा विरोध देखा गया। दिल्ली सरकार ने पहले इस अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। तो वहीँ खबर आई है कि आप की दिल्ली सरकार अब इस संशोधित कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के प्रस्तावित कानून का बचाव किया था, जो राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाहों को नियंत्रित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर देता है। विधेयक पारित होने से पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि विधेयक केवल दिल्ली के लोगों को गुलाम बनाने का प्रयास करता है। इस विधेयक को 131 सांसदों ने कानून के पक्ष में और 102 ने इसके विरोध में मतदान के बाद पारित किया गया था।
विपक्ष ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पर आरोप लगाया था कि यह कानून देश को निगरानी राज्य में बदल देगा। उन्होंने कहा कि नौ व्यापक मामलों में सहमति के बिना व्यक्तिगत डेटा को संसाधित करने की अनुमति देने से नागरिकों की निजता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इसे मौलिक अधिकार पर खतरा बताया था।
राज्य को छूट और कुछ कंपनियों को व्यापक छूट देने वाले एक विवादास्पद खंड ने भी चिंताएं पैदा कर दी हैं। केंद्र ने पहले 2019 में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पेश किया था लेकिन पिछले साल वापस ले लिया था।










