
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भारी संख्या से ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है. एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू को 64 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि प्रतिपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत ही मिल सके. अंदाजा है की 10 घंटे तक चली मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया गया. उन्हें कुल 6,76,803 वोट मिले. जबकि सिन्हा 3,80,177 वोट ही प्राप्त कर सके. राष्ट्रपति चुनाव में कुल मिलकर 4754 वोट पड़े.
मतगणना में 53 वोट अमान्य पाए गए, जबकि 4701 वोट मान्य थे. द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले जिसकी वैल्यू 676803 थी और दूसरी तरफ सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिसकी वैल्यू 380177 थी. पहले राउंड में सांसदों के कुल वोट की गिनती हुई. जिसमें यशवंत सिन्हा के 208 वोट के बराबर में मुर्मू ने 540 वोट पाए. जिसकी वजह से सांसदों के वोट से ही मुर्मू की जीत हासिल हो गई थी.
आपको बता दें की, द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता के बाद पहली राष्ट्रपति होंगी और काम उम्र में यह पद हासिल करने वाली भी पहली राष्ट्रपति होंगी. वह 25 जुलाई को इस पद और गोपनीयता की शपथ भी लेंगी. मुर्मू मतगणना के चलते ही यशवंत सिन्हा से आगे चल रही थीं.
Met Smt. Droupadi Murmu Ji and congratulated her. pic.twitter.com/ALdJ3kWSLj
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2022
साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने द्रौपदी मुर्मू को उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर जीत की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है.
यह भी पढ़े: पुरानी गाड़ी वालों की बले-बले, दोबारा रजिस्ट्रेशन करा चला सकेंगे पुरानी गाड़ी