संजय सिंह बोले, योगी सरकार ने 26 हजार से अधिक सरकारी स्कूल किए बंद

आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है

इन दिनों राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल देखने को मिल रही है, ऐसे में आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की तरक्की औऱ विकास की नही बल्की देश में नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे है.

जबकी आम आदमी पार्टी विकास और शिक्षा की बात करती है. उन लोगों पर सत्ता का भूत सवार है आगे वो कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार का डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है. इसके साथ ही वो कहते हैं कि उत्तर प्रदेश को विकास और तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी के रूप में तीसरे इंजन की आवश्यकता है.

संजय सिंह यहां नही रूके आगे भी उन्होंने जमकर पीएम पर निशाना साधा, संजय सिहं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी में देश के उद्योग धंधों को बेचने का हुनर है. बता दें कि 11 मई को यूपी में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के लिए सासंद संजय सिंह संभल पहुंचे थे. इतना ही नही आगे सासंद कहते है कि बाबा के यूपी में स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में नमक से रोटी खिलाई जाती है. उन्होंने आगे कहा, बाबा के यूपी में सरकारी स्कूलों की हालात इतनी बदहाल है कि योगी सरकार ने 26 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बंद ही कर दिए.Accherishtey

ये भी पढ़ें: Pension News: पेंशन के पैसे मांगे तो अधिकारियों ने कहा तुम तो मर चुकी हो

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!