जेल के अंदर मालिश कराते नजर आये सत्येंद्र जैन, कोर्ट में की ED ने शिकायत

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत और बढ़ी जा रही है, अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है

बहुत समय से तिहाड़ जेल जेल में बंद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत और बढ़ी जा रही है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि जिसमे साफ़ दिख रह अहइ कि तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन जेल में मौज की जिंदगी जी रहे हैं। जहां सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन जेल में अपनी बैरक में ही मसाज का लुत्फ उठाते हुए नज़र आ रहे हैं।

साथ ही इस फुटेज के सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई और फुटेज सामने आने के बाद भाजपा ने आरोप लगाने शरू करे कि सत्येंद्र जैन को जेल में VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है जो कि गलत है। ऐसे में शनिवार को तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की बैरक का एक CCTV फुटेज बहुत ज्यादा वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

हलाकि, वायरल वीडियो में साफ़ दिख सकता है कि कैसे जेल की सेल में एक अज्ञात शख्स मंत्री सत्येंद्र जैन के पैर और शरीर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहा है। इसको लेकर ED ने सीधा कोर्ट से पूरे मामले की शिकायत की है और जेल की CCTV फुटेज भी कोर्ट को सौंप दी गयी है।

साथ ही सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल संख्या सात में बंद हैं जहां सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट समेत चार और जेल अधिकारी कर्मियों को ससपेंड किया गया है। इतना ही नहीं 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!