बेरोज़गारी और महंगाई का मुद्दा डिग्री से ज़्यादा ज़रूरी : शरद पवार

विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह कोई राष्ट्रीय मुद्दा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। पवार ने नासिक में कहा, ‘जब बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे मौजूद हैं, तो क्या देश में किसी की शैक्षणिक डिग्री राजनीतिक मुद्दा होनी चाहिए।’

पवार ने कहा, ‘धर्म और जाति के नाम पर मतभेद पैदा किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हो गई हैं। इन मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता का मुद्दा… उठाया था और इस मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। यह पहला उदाहरण नहीं है जब पवार के विचार सरकार को निशाना बनाने के मामले में विपक्षी गुट से भिन्न दिखाई दिए ।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पवार ने अंतरराष्ट्रीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग की विश्वसनीयता और उद्देश्यों के बारे में सवाल उठाए। पवार ने संसद में BJP के बहुमत को देखते हुए JPC से जांच की मांग पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने दावा किया कि अडाणी ग्रुप को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है।

उधर, RLD नेता जयंत चौधरी ने कहा कि दो राज्यों में सरकार चला रही पार्टी के लिए पीएम की डिग्री पर अभियान चलाना ठीक नहीं है

Accherishtey

ये भी पढ़े: गोलगप्पे खाने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, जानिए पूरा मामला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!