संसद भवन की सुरक्षा में फिर से हुई सेंध, 2023 में भी हुई थी ऐसी वारदात
देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले संसद भवन में एक बार फिर से सुरक्षा में चूक की खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे

देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले संसद भवन में एक बार फिर से सुरक्षा में चूक की खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक अनजान युवक ने पेड़ का सहारा लेकर रेल भवन की तरफ से दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे उसी वक्त हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। यह हादसा 2023 की उस सनसनीखेज सुरक्षा चूक की याद दिलाती है, जब 2 लोग लोकसभा में घुसकर धुआं छोड़ने में कामयाब रहे थे।
2023 की घटना की गूंज
13 दिसंबर 2023 को शीतकालीन सत्र के चलते 2 लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे और पीले रंग का धुआं छोड़ा था। उस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आज की हादसा ने एक बार फिर वही चिंताएं जगा दी हैं, क्योंकि युवक का हाई-सिक्योरिटी जोन में गरुड़ द्वार तक पहुंचना सुरक्षा तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।
कैसे हुई घुसपैठ?
सूत्रों के मुताबिक, युवक ने रेल भवन की तरफ में दीवार के पास एक पेड़ का सहारा लिया और उसी द्वारा से परिसर में प्रवेश किया। यह इलाका अत्यधिक निगरानी वाला क्षेत्र है, फिर भी घुसपैठिए का इतनी दूर तक पहुंचना चौंकाने वाला है। दिल्ली पुलिस और बाकि के एजेंसियां युवक की मंशा और बैकग्राउंड की गहन जांच कर रही हैं।









