प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव रायबरेली से नहीं बल्कि यहां से लडेंगी ।

लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आए हैं जिसमें यह बात कही जा रही है कि प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से नहीं बल्कि कहीं और से चुनाव लडेंगी।

लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। सभी पार्टियों चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। आपको बता दे कि भाजपा पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। इसी बीच कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी जी का लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

रायबरेली से नहीं लडेंगी चुनाव

प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं बल्कि दमन और दीव से चुनाव लड़ेंगी। इस बात का दावा किसी और ने नहीं बल्कि दमन और दीव के अध्यक्ष केतन पटेल ने खुद किया है। उन्होंने स्वयं कहा कि पार्टी की नेता प्रियंका गांधी इस बार दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती है और पार्टी ने इसके लिए उन्हें डेटा इकट्ठा करने को भी कहा है।

गुजरात से लड़ेंगी चुनाव

  1. केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी दमन और दीव से उम्मीदवार हो सकती है और मैं इस प्रस्ताव का स्वागत भी करता हूं। प्रियंका गांधी जैसी नेता के आने से पूरी दक्षिण गुजरात जो हमेशा से कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो कि दीव से सटा हुआ है उसे बहुत लाभ होगा।
भाजपा पहले ही कर चुकी है सूची जारी

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें करीब 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। भाजपा के 195 उम्मीदवारों में से 34 केंद्रीय और राज्य मंत्री हैं जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं जिनका नाम पहली सूची में शामिल है

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!