कैश फॉर क्वेरी मामले के चलते TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द

लोकसभा की भी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर आधे घंटे से अधिक चर्चा हुई और इस दौरान स्पीकर ओम बिरला द्वारा मोइत्रा को बोलने का मौका नहीं दिया

कैश फॉर क्वेरी मामले में अब ममता बनर्जी की पार्टी TMC की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है और अब इस सबंध में लोकसभा से प्रस्ताव पारित हुआ। बात करे तो संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन द्वारा ध्वनिमत से मंजूरी दी।

बता दें कि इस कार्यवाही का विरोध कर रहे सांसदों द्वारा सदन में जमकर हंगामा किया जहां महुआ मोइत्रा के समर्थन में तमाम विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर आए जिसमे सोनिया गांधी भी शामिल थीं। वही इससे पहले लोकसभा की भी एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर आधे घंटे से अधिक चर्चा हुई और इस दौरान स्पीकर ओम बिरला द्वारा मोइत्रा को बोलने का मौका नहीं दिया और उन्होंने कहा कि मोइत्रा कमेटी के सामने अपनी बात रख चुकी हैं। वहीं विपक्षी सांसदों द्वारा मोइत्रा को बोलने देने की मांग की।

महुआ मोइत्रा क्या बोलीं?

देखा जाए तो संसद सदस्यता रद्द होने पर मोइत्रा द्वारा बताया गया कि मैंने अडानी का मुद्दा उठाया था जिस वजह से मुझे संसद की सदस्यता से सीधा बर्खास्त किया गया है। एथिक्स कमिटी के सामने मेरे भी खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं था, कोई सबूत नहीं थे। बस उनके पास केवल एक ही मुद्दा था की मैंने अडाणी का मुद्दा उनके सामने उठाया था।

TMC क्या बोली?

वहीं TMC के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा अब लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए कहा गया कि यह नियमों और संविधान के खिलाफ हो रहा है और महुआ मोइत्रा को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए। वहीं BJP के सांसदों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

हालाँकि, BJP की सांसद अपराजिता सांरगी द्वारा लोकसभा में चर्चा के दौरान बताया गया कि विपक्ष से सवाल है कि उन्होंने (महुआ मोइत्रा) जो किया वो सही था या गलत। तीन बैठकें हुई और जिसमे महुआ मोइत्रा को समय दिया गया जहां मीटिंग के दौरान मोइत्रा द्वारा बदतमीजी की गयी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!