AAP प्रत्याशी का वीडियो हुआ वायरल, डांस करते वक्त हवा में लहराई पिस्टल

MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के स्वरूप नगर से उमीदवार जोगिंद्र सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के स्वरूप नगर से उमीदवार जोगिंद्र सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपकों बता दे कि जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी का  29 नवंबर 2022 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे आप के इस प्रत्याशी ने पीले रंग की टीशर्ट पहनकर अपनी जींस से रिवॉल्वर निकालकर कैमरे की तरफ उसे लहराता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सानने आने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में बंदी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तो वही इस ख़बर को लेकर आप द्वारा कोई बात सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, जोगिंदर सिंह वार्ड नंबर 19 से स्वरूप नगर से आम आदमी पार्टी की टिकट पर नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी है। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा जांच की जाएगी कि यह वीडियो आखिर कब बनाया गया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा ट्वीट कर लिखा गया कि ‘सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति डांस करते हुए लहरा रहा है, उसका संज्ञान लिया गया है’।

यह आरोपी MCD चुनावों में एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी है। उचित धाराओं में थाना स्वरूप नगर में केस दर्ज कर लिया गया है। तो वही दिल्ली में MCD चुनाव अब बेहद नजदिक है। 4 दिसंबर को ये मुकाबला दिन मुख्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा। 

ये भी पढ़े: शादी के दो साल बाद महिला की हुई मौत, पति पर लगा दहेज व हत्या का आरोप

Exit mobile version