14 September Hindu Panchang: जानें किस योग को करने से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

आज का हिन्दू पंचांग: आज के राहुकाल और शुभ मुहूर्त के साथ जाने किस मंत्र से बनेंगे सभी बिगड़े काम और आज का व्रत विवरण

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)

शक संवत -1943

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास-भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी दोपहर 01:09 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – जेष्ठा सुबह 07:05 तक तत्पश्चात मूल

योग – आयुष्मान 15 सितम्बर रात्रि 03:25 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 03:38 से शाम 05:10 तक

सूर्योदय – 06:26

सूर्यास्त – 18:41

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – राधाष्टमी, दधीचि ऋषि जयंती, गौरी विसर्जन, भागवत सप्ताह प्रारंभ, राष्ट्रभाषा दिवस

विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा

अगर अशांति मिटानी है तो दोनों नथुनों से श्वास लें और ‘ॐ शान्ति:…… शान्ति:’ जप करें और फिर फूँक मार के अशांति को, बाहर फेंक दें | जब तारे नहीं दिखते हों, चन्द्रमा नहीं दिखता हो और सूरज अभी आनेवाले हों तो वह समय मंत्रसिद्धि योग का है, मनोकामना-सिद्धि योग का है |

इस काल में किया हुआ यह प्रयोग अशांति को भगाने में बड़ी मदद देगा | अगर निरोगता प्राप्त करनी है तो आरोग्यता के भाव से श्वास भरें और आरोग्य का मंत्र ‘नासै रोग हरै सब पीरा | जपत निरंतर हनुमत बीरा |’ जपकर ‘रोग गया’ ऐसा भाव करके फूँक मारें | ऐसा 10 बार करें | कैसा भी रोगी, कैसा भी अशांत और कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो, सँवर जायेगा |

मनोकामनापूर्ति योग

देवी भागवत में व्यास भगवान ने बताया है- भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि हो उस दिन अगर कोई जगदंबा जी का पूजन करता है, तो उसकी मनोकामनायें पूर्ण होती है , और जिंदगी जब तक उसकी रहेगी वो सुखी और संपन्न रहेगा | इस दिन मंत्र का जप करें।

  1. ॐ अम्बिकाय नम :
  2. ॐ श्रीं नम :
  3. ॐ ह्रीं नम:
  4. ॐ पार्वेत्येय नम :
  5. ॐ गौराये नम :
  6. ॐ शंकरप्रियाय नम :

थोड़ी देर तक बैठकर जप करना| और जिसको धन धान्य है, वो माँ से कहना मेरी गुरुचरणों में श्रध्दा बढे, भक्ति बढे (ये भी एक संपत्ति है साधक की) मेरी निष्ठा बढे मेरी उपासना बढे|
विशेष – 15 सितम्बर 2021 बुधवार को भाद्रपद मास, शुक्ल नवमी तिथि है।

ये भी पढ़े:- Immunity Booster Tips: इन 6 बातों पर रखेंगे ध्यान तो तेजी से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम

 

Exit mobile version