27 सितम्बर हिन्दू पंचांग : जानें क्या है व्यतिपात योग का महत्व

आज का हिन्दू पंचांग : आज के राहुकाल और शुभ मुहूर्त के साथ जानें क्या है सर्वलाभ की कुंजी और व्यतिपात योग का मुहूर्त

दिनांक – 27 सितम्बर 2021

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)

शक संवत -1943

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार – भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 03:43 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – रोहिणी शाम 05:42 तक तत्पश्चात म्रगशिरा

योग – सिद्धि शाम 04:52 तक तत्पश्चात व्यतिपात

राहुकाल – सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय – 06:29

सूर्यास्त – 18:29

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

 विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।  (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

सर्वलाभ की कुंजी

  • कैसा भी बीमार व्यक्ति हो, उसको हरिनाम की, ‘हरि ॐ’ की साधना दे दो, चंगा होने लगेगा | बिल्कुल पक्की बात है !
  • आपको स्वस्थ रहना है तो भी भगवान का नाम, प्रसन्न तथा निरहंकारी रहना है तो भगवान का नाम, उद्योगी एवं साहसी होना है तो भगवान का नाम और पूर्वजों का मंगल करना है तो भी भगवान का नाम….|

व्यतिपात योग

  • व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
  • वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।
  • व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।

विशेष ~ 27 सितम्बर 2021 सोमवार को शाम 04:53 से 28 सितम्बर, मंगलवार को शाम 05:51 तक व्यतीपात योग है।

 Aadhya technology
ये भी पढ़े:- Astrology News: ऐसे लोगों से रहे सावधान, इनकी फितरत में होता है धोखा देना

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!