Aaj Ka Hindu Panchang: जानें घातक रोगों से मुक्ति पाने के उपाय

28 august hindu panchang: घातक रोगों से मुक्ति पाने के उपाय के साथ जानें आज का विशेष उपाय और राहुकाल का समय भी

आज का हिन्दू पंचांग

 

दिनांक –28 अगस्त 2021

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)

शक संवत – 1943

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – भरणी 29 अगस्त प्रातः 03:35 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – ध्रुव पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:05

सूर्योदय – 06:21

सूर्यास्त – 06:58

दिशाशूल – पूर्व दिशा

व्रत पर्व विवरण – रांधण-हल षष्ठी

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।

घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय

29 अगस्त 2021 रविवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:26 तक) रविवारी सप्तमी है।

रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-

“जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”

नोट: घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।

मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि 

सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।

इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।

रविवार सप्तमी

रविवार सप्तमी के दिन जप/ध्यान करने का वैसा ही हजारों गुना फल होता है जैसा की सूर्य/चन्द्र ग्रहण में जप/ध्यान करने से होता है।

रविवार सप्तमी के दिन अगर कोई नमक मिर्च बिना का भोजन करे और सूर्य भगवान की पूजा करे , तो उसकी घातक बीमारियाँ दूर हो सकती हैं , अगर बीमार व्यक्ति न कर सकता हो तो कोई और बीमार व्यक्ति के लिए यह व्रत करे | इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना चाहिये |

सूर्य भगवान पूजन विधि 

1) सूर्य भगवान को तिल के तेल का दिया जला कर दिखाएँ , आरती करें |

2) जल में थोड़े चावल ,शक्कर , गुड , लाल फूल या लाल कुम कुम मिला कर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें |

 सूर्य भगवान अर्घ्य मंत्र 

    • ॐ मित्राय नमः।
    • ॐ रवये नमः।
    • ॐ सूर्याय नमः।
    • ॐ भानवे नमः।
    • ॐ खगाय नमः।
    • ॐ पूष्णे नमः।
    • ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
    • ॐ मरीचये नमः।
    • ॐ आदित्याय नमः।
    • ॐ सवित्रे नमः।
    • ॐ अर्काय नमः।
    • ॐ भास्कराय नमः।
    • ॐ श्रीसवितृ-सूर्यनारायणाय नमः।

Tax Partner

ये भी पढ़े: नहीं देखा होगा सपना चौधरी का यह रूप, बुज़ुर्ग के साथ मिलकर स्टेज पर मचाया धमाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!