धन्वंतरि के 3 नियम, जीवन में बरसेगा अपार सुख
आज सिर्फ धनतेरस ही नहीं है बल्कि धन्वंतरि जयंती भी है. इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है. धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है. आपको बता दें कि धन्वंतरि ने जीवन में निरोग,

आज सिर्फ धनतेरस ही नहीं है बल्कि धन्वंतरि जयंती भी है. इसी दिन आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है. धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है. आपको बता दें कि धन्वंतरि ने जीवन में निरोग, सुखी और संपन्न रहने के लिए 3 नियम बताए हैं, अगर आप इन नियमों को जानकर उन्हें अपने जीवन में अपना लेते हैं तो निश्चित ही आपके जीवन के सभी क्लेश मिट जाएंगे और सुख की बरसात होने लगेगी. स्वास्थ्य धन की प्राप्ति के साथ तिजोरी का भी खजाना भरने लगेगा. यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि आयुर्वेद के जाने माने विशेषज्ञ कह रहे हैं.
पहला नियम आहार
आयुर्वेद में आहार का बड़ा महत्व है. इसे आयुर्वेद में सुप्रीम मेडिसिन कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार अगर किसी का आहार ठीक कर दिया तो उसकी सभी बीमारियां अपने-आप ठीक हो जाएंगी. आहार सही होने से शरीर में रोग आएंगे ही नहीं. चूंकि आयुर्वेद का नियम ही है कि बीमार न होने देना, ऐसे में धन्वंतरि के अनुसार धनतेरस के दिन से ही आहार को सुधारने का संकल्प लेना चाहिए. समय से भोजन करना चाहिए.
दूसरा नियम निद्रा
दूसरे नियम के अनुसार व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. रात में जल्दी सोना और सुबह सूर्योदय से पहले उठना, धन्वंतरि का प्रमुख नियम है. अगर व्यक्ति इस नियम का पालन करता है तो वह सभी प्रकार के रोगों से बचा रहता है. इस नियम के तहत 6-7 घंटे की नींद जरूर लें, सुबह साढ़े 5 बजे से पहले उठ जाएं.
तीसरा नियम है व्यायाम
तीसरा नियम बताया है व्यायाम. रोजाना व्यायाम जरूर करना चाहिए. चाहे आप प्राणायाम करें, योग करें, योगासन करें या सुबह सिर्फ टहलें लेकिन जरूर करें. इससे शरीर को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
क्या हैं फायदे
धन्वंतरि के बताए इन 3 नियमों के अनुसार ही आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, सिद्धा, यूनानी आदि चिकित्सा पद्धतियां चलती हैं. अगर व्यक्ति रोजाना के जीवन में इन्हें अपना ले, उसका वर्तमान और भविष्य उज्जवल होना तय है. रोगों से मुक्त व्यक्ति सभी प्रकार से सुख के साधन अर्जित कर सकता है.
यह भी पढ़े : झारखंड का ये मशहूर मंदिर जहां होती है मां काली की तांत्रिक पूजा










