आज का हिन्दू पंचांग: जानिए 7 दिसंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज का हिन्दू पंचांग: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 07 दिसम्बर 2021

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2078

शक संवत -1943

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत

मास – मार्ग शीर्ष मास

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी रात्रि 11:42 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – वृद्धि शाम 04:24 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – शाम 03:14 से शाम 04:35 तक

सूर्योदय – 07:04

सूर्यास्त – 17:55

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी, मंगलवारी चतुर्थी

विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

स्फूर्तिदायक पेय
2 चम्मच मेथीदाना 200 मि.ली. पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।

शक्ति संवर्धक आहार
बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।
ऋषि प्रसाद, नवम्बर 2010

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए
तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते है.

नारी सौभाग्य मंत्र
किसी के घर में ज्यादा उपद्रव होता हो, ज्यादा अशांति होती हो और बहने बेचारी तंग आ गयी हों, तो एक नारी सौभाग्य कर्ण मंत्र आता है। बीज मंत्र हैं उसमें, ८ अक्षर हैं उसमें। ८ अक्षर में से ४ बार तो ॐ ही आता है। ४ अक्षर दूसरे हैं तो कितना सरल हो गया ।
ॐ ॐ ह्रीं ॐ क्रिम ह्रीं ॐ स्वाहा ।

और इसकी १० माला जपनी होती है सूर्य उगने से पहले । और सुहागन स्त्री को । पुरुष को नही जपना है ।

Aadhya technology

 

 

 

यह भी पढ़े: सऊदी अरब सरकार ने दी उमराह न करने वाले लोगों को तवाफ़ करने की इजाज़त

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!