Aaj ka Panchang 03 May: प्रदोष व्रत आज साथ ही बन रहे हैं दो अत्यंत शुभ योग पढ़िए पंचां
Aaj ka Panchang 03 May: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 03 मई 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी रात्रि 11:49 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात चित्रा
योग – हर्षण सुबह 11:28 तक तत्पश्चात वज्र
राहु काल – दोपहर 12:37 से 02:14 तक
सूर्योदय – 06:06
सूर्यास्त – 07:08
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:38 से 05:22 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 12:58 तक
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
प्रदोष व्रत – 03 मई 2023
जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है । प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है । जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं, वह समय शिव पूजा व गुरु पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है ।
मनोबल व आत्मबल वृद्धि हेतु
जो किसीके सामने बोलने में हिचकिचाते या भय करते हैं, वे रोज सोते समय फिटकरी के चूर्ण से दाँत साफ करें व बुधवार को देशी गाय को हरी घास खिलाएं । इससे उनमें मनोबल बढ़ेगा व हिचकिचाहट भी कम होगी ।
इससे भी सरल और उत्तम उपाय जो मनोबल तो क्या सीधे आत्मबल जगाता है, वह है रोज १०-१५ मिनट या अधिक ॐकार का दीर्घ (लम्बा) गुंजन करना । साथ में आश्रम की समितियों के सेवाकेन्द्रों पर उपलब्ध ‘निर्भय नाद’ व ‘जीवन रसायन’ पुस्तकों का पठन, मनन भी करें तो सोने में सुहागे का काम करेगा ।
पूज्य बापूजी बताते हैं : “जब डर लगे तो अपने शुद्ध ‘मैं’ की ओर भाग जाओ या दौड़ के आओ । ‘हो-होकर क्या होगा ? मैं निर्भीक हूँ । ॐ….ॐ…..ॐ…. मैं अमर आत्मा हूँ । हरि ॐ…..ॐ….ॐ….’ ऐसा चिन्तन करो तो भय भाग जाएगा ।
वैशाख मास के अंतिम ३ दिन दिलायें महापुण्य पुंज* *(03 मई से 05 मई तक)
‘स्कंद पुराण’ के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में अंतिम ३ दिन, त्रयोदशी से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियाँ बड़ी ही पवित्र और शुभकारक हैं । इनका नाम ‘पुष्करिणी’ हैं, ये सब पापों का क्षय करनेवाली हैं ।
जो सम्पूर्ण वैशाख मास में ब्राम्हमुहूर्त में पुण्यस्नान, व्रत, नियम आदि करने में असमर्थ हो, वह यदि इन ३ तिथियों में भी उसे करे तो वैशाख मास का पूरा फल पा लेता है ।
वैशाख मास में लौकिक कामनाओं का नियमन करने पर मनुष्य निश्चय ही भगवान विष्णु का सायुज्य प्राप्त कर लेता है ।
जो वैशाख मास में अंतिम ३ दिन ‘गीता’ का पाठ करता है, उसे प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है ।
जो इन तीनों दिन ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ करता है, उसके पुण्यफल का वर्णन करने में तो इस भूलोक व स्वर्गलोक में कौन समर्थ है । अर्थात् वह महापुण्यवान हो जाता है ।*
जो वैशाख के अंतिम ३ दिनों में ‘भागवत’ शास्त्र का श्रवण करता है, वह जल में कमल के पत्तों की भांति कभी पापों में लिप्त नहीं होता ।*
इन अंतिम ३ दिनों में शास्त्र-पठन व पुण्यकर्मों से कितने ही मनुष्यों ने देवत्व प्राप्त कर लिया और कितने ही सिद्ध हो गये । अत: वैशाख के अंतिम दिनों में स्नान, दान, पूजन अवश्य करना चाहिए ।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









