Aaj ka Panchang 15 February: बुधवार को गणेश पूजा से सफल होंगे काम, देखें शुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang 15 February: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 15 फरवरी 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – उत्तराय
ऋतु – शिशिर
मास – फाल्गुन (गुजरात, महाराष्ट्र में माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी सुबह 07:39 तक ततपश्चात दशमी
नक्षत्र – ज्येष्ठा रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात मूल
योग – व्याघात सुबह 10:01 तक तत्पश्चात हर्षण
राहु काल – दोपहर 12:54 से 02:19 तक
सूर्योदय – 07:12
सूर्यास्त – 06:36
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:31 से 06:22 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:28 से 01:19 तक
व्रत पर्व विवरण – समर्थ रामदास नवमी, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती (ति.अ), दशमी क्षय तिथि
विशेष – नवमी को लौकी एवं दशमी को कलंबी शाक खाना त्याज्य है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
प्रायश्चित जप
पूर्वजन्म या इस जन्म का जो भी कुछ पाप-ताप है, उसे निवृत्त करने के लिए अथवा संचित नित्य दोष के प्रभाव को दूर करने के लिए प्रायश्चितरूप जो जप किया जाता है उसे प्रायश्चित जप कहते हैं ।
कोई पाप हो गया, कुछ गल्तियाँ हो गयीं, इससे कुल-खानदान में कुछ समस्याएँ हैं अथवा अपने से गल्ती हो गयी और आत्म-अशांति है अथवा भविष्य में उस पाप का दंड न मिले इसलिए प्रायश्चित – संबंधी जप किया जाता है ।
ॐ ऋतं च सत्यं चाभिद्धात्तपसोऽध्यजायत ।
ततो रात्र्यजायत तत: समुद्रो अर्णव: ।।
समुद्रादर्णवादधि संवत्सरो अजायत ।
अहोरात्राणि विदधद्विश्वस्य मिषतो वशी ।।
सूर्याचन्द्रमसौ धाता यथापूर्वमकल्पयत् ।
दिवं च पृथिवीं चान्तरिक्षमथो स्व: ।।
इन वेदमंत्रों को पढ़कर त्रिकाल संध्या करें तो किया हुआ पाप माफ हो जाता है, उसके बदले में दूसरी नीच योनियाँ नहीं मिलतीं । इस प्रकार की विधि है ।
लक्ष्मी कहा विराजती है
जहाँ भगवान व उनके भक्तों का यश गाया जाता है वहीँ भगवान की प्राणप्रिया भगवती लक्ष्मी सदा विराजती है । (श्रीमद् देवी भागवत )
घृतकुमारी (ग्वारपाठा) रस
घृतकुमारी शरीर गत दोषों व मल के उत्सर्जन के द्वारा शरीर को शुद्ध व सप्तधातुओं को पुष्ट कर रसायन का कार्य करती है I
विविध त्वचा विकार, पीलिया, रक्ताल्पता, कफजन्य ज्वर, हड्डियों का बुखार, नेत्ररोग, स्त्रीरोग, जलोदर, घुटनों व अन्य जोड़ों का दर्द, जलन, बालों का झड़ना, आदि में उपयोगी है I
पेट के पुराने रोग, चर्मरोग, गठियाव व मधुमेह (डायाबिटीज) में यह विशेष लाभप्रद है I
रस की मात्रा : बच्चों के लिए ५ से १५ मी.ली. तथा बड़ों के लिए १५ से २५ मी.ली. रस सुबह खाली पेट लें I










